सेड़वा क्षेत्र में फिर हुआ हिरण शिकार

 


धोरीमन्ना। सेड़वा क्षेत्र में फिर हुआ शिकार हिरण के शिकार मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है आए दिन हो रहा हैं हिरणो का शिकार सेड़वा क्षेत्र चिंकारों को शिकारियों ने निर्दयता से मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग तथा पुलिस ने यहां पहुंचकर मृत चिंकारों के अवशेष बरामद किए। सेड़वा थाना क्षेत्र के गंगासरा गांव की सरहद में कुछ शिकारियों ने चिंकारों का शिकार किया। और जब किसी स्थानीय लोगों को पता चला तो मृत हरणो वहीं छोड़कर शिकारी फरार हो गए। शिकार की घटना को लेकर ग्रामीणों ने जम्भेश्वर पर्यावरण एव जीव रक्षा के अध्यक्ष जयकिशन भादू, अशोक बोला, भगीरत खिलेरी को सूचना दी। श्रीराम ढाका सुरेश ढाका, सहित सदस्य मौके पर पहुंचे और गांव में पाए गए मृत चिंकारों के शवों के अवशेष अपने कब्जे में लिए। वन विभाग तथा पुलिस के अधिकारियों को सूचित किया। सेड़वा थानाधिकारी महेंद्र पाल, मौके पर पहुंचे। अवशेषों को बरामद कर ग्रामीणों की ओर से पेश रिपोर्ट पर भवरसिंग पुत्र नारायण सिंह व् राणसिंह पुत्र रूघसिंह निवासी गंगासरा को नामजद कर प्रकरण दर्ज किया है।

धरना प्रदर्शन की चेतावनी चिंकारों का शिकार के मामले को लेकर विश्नोई समाज व जम्भेश्वर पर्यावरण एव जीव रक्षा ने रोष जताया है। बिश्नोई टाइगर फोर्स के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने