बाड़मेर। राजस्थान में कांग्रेस को लगा दोहरा झटका,

बाड़मेर। भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पूर्व विधायक कर्नल सोनाराम को मंगलवार को पार्टी में शामिल कर लिया है। वहीं, प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक हरीश मीना ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रदेश भाजपाध्यक्ष अशोक परनामी ने मंगलवार को दोनों को दिल्ली में राजे के निवास पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।

वसुंधरा राजे, गुलाब चंद कटारिया, कप्तान सिंह सोलंकी, अशोक परनामी, सांसद दुष्यंत सिंह की उपस्थिति में दोनो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सोनाराम सांसद और विधायक रह चुके हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से चुनाव लड़ थे और हार गए थे।

चुनाव हारने के बाद से ही वे वसुंधरा राजे के सम्पर्क में थे और करीब तीन बार वे राजे से मुलाकात कर चुके थे। वे बाड़मेर से सांसद का टिकट मांग रहे हैं। हरीश मीना भी दौसा से चुनाव लड़ने की दावेदारी जता रहे हैं। मीना भी मंगलवार से पहले वसुंधरा राजे से एक मुलाकात कर चुके हैं।

इनका कहना है
राजस्थान की कांग्रेस की लीडरशिप स्वार्थी हो गई है। कुछ लोगों से घिरी हुई है, पिछले पांच वर्षे में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश का कोई भला नहीं किया है। कांग्रेस ने पहले बहुत कुछ दिया, लेकिन अब सिर्फ कुछ लोगों की होकर रह गई।

वसुंधरा राजे विकास करेंगी , इसलिए भाजपा से जुड़ा हूं। बाड़मेर से चुनाव लड़ने की इच्छा है। आगे भाजपा आलाकमान को तय करना है कि वे मुझे क्या जिम्मेदारी देते हैं।
कर्नल सोनाराम, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक

Post a Comment

और नया पुराने